थाना बन्ना देवी क्षेत्र के न्यू अशोक नगर में एक व्यापारी के घर में तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के कारण घर की दीवारें टूट गईं। तेज आवाज से दरवाजे और खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में युवती शालिनी घायल हो गई, जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे।