अलीगढ़ के मथुरा बाईपास स्थित मकदूम नगर मैदान में बृहस्पतिवार को अखाड़ा तुरैहा शाह की ओर से दो दिवसीय विशाल कुश्ती दंगल का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 70 कुश्तियां हुईं। मुख्य मुकाबलों में 31 हजार रुपये की कुश्ती दानिश पहलवान नोएडा और अरविंद पहलवान हाथरस के बीच बराबरी पर छूटी। 11 हजार रुपये की कुश्ती मोईन पहलवान और कालिया रमन पहलवान के बीच भी बराबरी पर रही।