थाना मडराक अंतर्गत 2 जून को एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें एक व्यक्ति हाथ में तमंचा लिए हुए है और मौके पर उसने फायर किया। पुलिस को जानकारी करने पर पता चला कि वीडियो ग्राम सहारनपुर थाना मडराक का है। वीडिया का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है ।