राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 10 फरवरी को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, घुडियाबाग (नगर क्षेत्र) में विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिकित्सकों की देखरेख में बालिकाओं को कृमि नियंत्रण की दवा एलबेंडाजोल का सेवन कराया गया। सीएमओ नीरज त्यागी ने कृमि संक्रमण से होने वाली समस्याओं व एलबेंडाजोल दवा की जानकारी दी। सीडीओ योगेंद्र कुमार ने बालिकाओं को नुमाइश भ्रमण के लिए 10,000 की धनराशि उपहार स्वरूप प्रदान की। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली पांच बालिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप 500-500 रूपये प्रदान किए गए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार, प्रभारी पीपी सेंटर अंशु सक्सेना, डीसी बालिका कौशलेंद्र सिंह, वार्डन रूपम दुबे आदि मौजूद रहे।