हार्डवेयर कारोबारी शिवम मित्तल आगरा के निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। 26 व 27 अगस्त की रात को अलीगढ़ के बीचोंबीच कोर्ट ऑफ वार्ड कंपाउंड में शिवम मित्तल के बंद मकान में चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। सूने मकान से चोर बेशकीमती जेवरात, नकदी आदि सामान चुरा ले गए। पुलिस ने गांधी पार्क थाना अंतर्गत सिन्धौली मोड़ के पास स्थित खंडहर से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चोरों से एक करोड़ से अधिक का माल बरामद किया है।