अलीगढ़ में एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक 28 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे बीएएलएलबी के छात्र अपने साथी का इलाज कराने के लिए इमरजेंसी में गए थे। यहां शीघ्र उपचार को लेकर जूनियर डॉक्टरों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस घटना के बाद डॉक्टरों ने इमरजेंसी की सेवाएं ठप कर दीं। गेट पर ताला लगा दिया गया। हालांकि रात को ही अफसरों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन बात बनी नहीं।