हरदुआगंज क्षेत्र के माधुरा झाल में 14 जुलाई की शाम एक छात्रा ने छलांग लगाकर जान दे दी। वहां मौजूद लोगों ने उसे पानी से निकाल कर सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा ने झाल में कूदने से पहले एक युवक से मोबाइल पर बात भी की थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।