अलीगढ़ शहर के गांधी पार्क में 10 करोड़ रुपये से भूल-भुलैया जैसा थियेटर (इल्यूजन थिएटर-इमर्सिव रूम) बनेगा। यह परियोजना पीपीपी मॉडल पर आधारित होगी। मार्च में थियेटर बनकर तैयार हो जाएगा। परियोजना के तहत गांधी पार्क को आधुनिक पर्यटन, शिक्षा और मनोरंजन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।