अलीगढ़ शहर को 2 अक्तूबर गांधी जयंती पर पहला आधुनिक मिनी सेवा भवन मिलेगा। यह भवन सुरेंद्र नगर में 3 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से निर्मित हुआ है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सोमवार शाम इसका निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार मैसर्स जी.पी. बिल्डर्स को 20 दिनों में फिनिशिंग कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसे अक्तूबर के पहले सप्ताह में पूर्ण रूप से संचालित किया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर पर कर डिवीजन, जोनल ऑफिसर कक्ष और रिसेप्शन जैसी सुविधाएं होंगी। प्रथम तल पर प्रकाश, हेल्थ और निर्माण डिवीजन के कार्यालय स्थापित किए जाएंगे।