अलीगढ़ की एक पुलिस चौकी में जाम टकरा रहे हैं। वर्दी में पुलिस कर्मी दारू पार्टी कर रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कब का है और कहां का है अभी यह साफ नहीं है, लेकिन 5 दिसंबर को अलीगढ़ में तेजी से वायरल हुआ। पुलिस अधिकारियों ने भी जांच कर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। वायरल वीडियो को देखकर यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह पुलिस चौकी है कौन सी।