दशकों पुरानी बारहद्वारी दुकानदारो की समस्या का समाधान तलाशने के लिए अलीगढ़ नगर आयुक्त ने दुकानदारों से बातचीत की। दुकानदारों व नगर आयुक्त के बीच सहमति बनी है। बताया जा रहा है कि हटाये जाने वाली 32 दुकानों के मूल आवंटित व्यक्ति को निर्धारित प्रीमियम पर बाराद्वारी प्रोजेक्ट में दुकान अथवा वेंडिंग ज़ोन में पुराने किराए पर दुकान मिलेंगी।