फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोपों पर पुलिस का स्पष्टीकरण

Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 24 Aug 2026 06:23 PM IST

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ और पुलिस कार्रवाई न होने के वायरल आरोपों पर पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया। 20 अगस्त को सराय लवरिया में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें अमित घायल हुए थे। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। 21 अगस्त को अमित की बहन ने थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में छेड़छाड़ का जिक्र नहीं था, बल्कि रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट बताई गई थी। अमित पर पूर्व में हत्या और बलात्कार (पॉक्सो) के मामले दर्ज हैं। अमित के उपचार के दौरान एक वीडियो सामने आया। इसमें अमित और उनके परिवारीजन एक महिला से गाली गलौज व मारपीट करते दिख रहे हैं। इस संबंध में उनके विरुद्ध थाना बन्नादेवी में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल ने यह जानकारी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें