संत निरंकारी मिशन ने निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में ‘अमृत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान चलाया। 22 फरवरी को अचल सरोवर पर सफाई की। मिशन के करीब 500 से अधिक स्वयंसेवकों ने पूरे अचल सरोवर, परिसर, घाटों और सीढ़ियों पर जमा गंदगी को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया।