फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ का अचल सरोवर जनता के लिए खुला, बोटिंग-लेजर शो का ले सकेंगे मजा

Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 05 May 2026 06:10 PM IST

अलीगढ़ के अचल सरोवर का लोकार्पण 5 मई को महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने किया। अब अचल सरोवर जनता के लिए खोल दिया गया है। यहां रोजाना बोटिंग और लेजर शो का मजा लिया जा सकजा है। अचल सरोवर प्रतिदिन प्रातः 10 से रात्रि 9 बजे तक खुलेगा। प्रतिदिन अपराह्न 4:30 बजे से 5 बजे तक आधा घंटे परिसर की साफ-सफाई एवं रखरखाव के लिए अचल सरोवर का मुख्य द्वार बंद रहेगा। प्रातः 10 से अपराह्न 4:30 बजे तक प्रवेश शुल्क 20 रुपये प्रति व्यक्ति लिया जाएगा। सायं 5:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक प्रवेश शुल्क 40 रुपये प्रति व्यक्ति लिया जाएगा, जिसमें लेज़र शो का शुल्क शामिल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें