फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ आपातकालीन अभ्यास यानी मॉक ड्रिल

अलीगढ़ एयरपोर्ट पर आपातकालीन अभ्यास (मॉक ड्रिल) हुआ। जिसमें विभिन्न विभागों और एजेंसियों ने समन्वय और तत्परता का प्रदर्शन किया। इसका उद्देश्य किसी भी संभावित विमान दुर्घटना की स्थिति में त्वरित राहत कार्य करना था। इसकी योजना 17 जून को बनाई गई थी। 20 जून दोपहर 3:30 बजे रनवे पर लैंडिंग के दौरान एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का काल्पनिक परिदृश्य बनाया गया। सूचना मिलते ही हवाई अड्डा आपात सेवा, फायर ब्रिगेड, सीएमओ कार्यालय से चिकित्सा टीमें-एंबुलेंस, एनडीआरएफ की रेस्क्यू यूनिट, पुलिस बल और अन्य एजेंसियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। तेजी से चले राहत एवं बचाव कार्यों के दौरान 10 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया। यह अभ्यास शाम 4:31 बजे संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें