इगलास से पांच किलोमीटर दूर अलीगढ़ रोड पर स्थित गांव सहारा के निकट एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा लोगों को समझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया।