अतरौली में 11 जून को तेज आंधी और ओलावृष्टि से बिजली के पोल व पेड़ गिरे, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। किसानों की फसलें तबाह हो गईं। छर्रा में तूफान से कई मकान गिरे, जिसमें साहब खान और मोहन लाल के परिवार के सदस्य घायल हुए। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। गगीरी के गांव हिदरामई निवासी मोहन लाल के मकान की छत रात गिर गई। दो बेटे विजेंद्र व सतेंद्र घायल हो गए।