आरएसएस के स्वयंसेवकों ने विजयादशमी पर्व पर अलीगढ़ में पथ संचलन निकाला। माहौल ऐसा बना कि पूरा महानगर संघमय हो गया। शहर की संकरी गलियाँ हों या फिर बड़े चौराहे हर तरफ स्वयंसेवकों की कदमताल थी। संचलन का फूलों की बारिश से अभिनंदन हुआ तो घी के दीपक की आरती से वंदन।