अलीगढ़ में एक और किसान कर्ज की भेट चढ़ गया। आलू में घाटा होने पर कर्ज में डूबे अजय नाम के किसान ने फांसी लागाकर आत्महत्या कर ली। वहीं परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आत्महत्या के लिए कर्ज के चलते बढ़ते दबाव को बताया है।