मथुरा में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार महिला फोन पर बात करते हुए पटरी पार कर रही थी। तभी अचानक से ठोकर लगने की वजह से वो गिर पड़ी और पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई। फिलहाल पुलिस ने मौके पर मिले मोबाइल के आधार पर महिला की शिनाख्त कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।