दिल्ली में हुए धमाके के बाद मंगलवार को आगरा में हाई अलर्ट किया गया था। बुधवार को आगरा के अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे पर अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया तो यहां पर सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे दिखी। यहां पर आने जाने वाले किसी भी यात्री की पुलिस द्वारा कोई चेकिंग नहीं की जा रही थी। न ही बस स्टैंड पर कोई पुलिस कर्मी नजर आया। पुलिस की इस लापरवाही पर यात्रियों और बस चालकों ने भी असहज महसूस किया। बस स्टैंड पर शौचायल के संचालक बोले भैया पुलिस की यह घोर लापरवाही है।