फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में ट्रैफिक सिपाही को घूंसा मारकर भागे युवक

आगरा के रकाबगंज क्षेत्र के करिअप्पा चाैराहे पर बुधवार शाम को यातायात व्यवस्था संभाल रहे सिपाही निखिल कसाना से स्कूटी सवार दो युवकों का विवाद हो गया। सिपाही ने दूसरे वाहनों को निकालने के लिए प्रतापपुरा की तरफ से आने वाले वाहनों को रोका हुआ था। मगर युवक बार-बार स्कूटी को आगे ले जाने की कोशिश करने लगे। मना करने पर एक युवक ने सिपाही को घूंसा मार दिया और स्कूटी से भागने लगे। सिपाही युवकों को पकड़ने के लिए बाइक से पीछा करने लगा। दोनों को फतेहाबाद रोड पर पकड़ लिया। सिपाही ने युवकों को पकड़ा तो वो गाली देने लगे। यह देखकर भीड़ जुट गई। इस पर युवक स्कूटी छोड़कर भाग गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में देर रात सिपाही की तहरीर पर युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें