फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पानी में दिखाए योग के करतब, हर कोई रह गया हैरान

Arun Parashar Updated Sat, 20 Jun 2026 04:40 PM IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जहां दुनिया भर में लोगों ने जमीन और पहाड़ों पर योग किया, वहीं आगरा के बाह निवासी एडवोकेट हरेश चतुर्वेदी ने पानी की सतह पर हैरतअंगेज योगासन कर करतब दिखाए। पश्चिमपुरी स्थित एक स्विमिंग पूल में उन्होंने बेहद सहजता से जल योग का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। हरेश चतुर्वेदी पिछले 20 वर्षों से पानी में योग का अभ्यास कर रहे है। उनका दावा है कि वे बिना किसी हलचल के, शरीर पर गजब का नियंत्रण बनाकर घंटों पानी की सतह पर तैरते हुए योग कर सकते है। हरेश चतुर्वेदी पानी की लहरों पर संतुलन बनाते हुए कई कठिन आसन बेहद आसानी से कर लेते हैं, जिनमें मुख्य रूप से पद्मासन, सूर्यनमस्कार, बैक फ्लोटिंग और फ्रंट फ्लोटिंग हरेश सिर्फ स्विमिंग पूल तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वे देश की कई नदियों की लहरों पर भी योग साधना कर चुके है। वे अब तक गंगा, यमुना, चम्बल, गोमती, ब्रह्मपुत्र और बंगाल की हुगली नदी में जल योग का शानदार प्रदर्शन कर चुके है। हरेश चतुर्वेदी ने कहा कि जल योग कोई साधारण खेल नहीं बल्कि एक कठिन तपस्या है। इसे सीखने और इस पर महारत हासिल करने के लिए व्यक्ति को योग के साथ-साथ तैराकी (स्विमिंग) का भी अच्छा ज्ञान होना बेहद जरूरी है। इस दौरान रविंद्र गुप्ता, निशांत चतुर्वेदी, सुमंत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें