फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उटंगन नदी पर रेहावली में बांध बनाने की योजना पर जल्द शुरू होगा काम

अरुन पाराशर Updated Wed, 22 Jan 2025 06:28 PM IST

सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के प्रतिनिधियों ने शमसाबाद रोड स्थित कैंप कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. मंजू भदाैरिया से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने उटंगन नदी के मानसून कालीन गेज की सूचना उपलब्ध करवाई। बताया कि जनपद की गैर मानसून काल में जल शून्य रहने वाली उटंगन नदी में मानसून काल में पहुंचने वाली कई अरब घन मीटर जलराशि का संचय करने के लिये योजना बनाने पर काम शुरू नहीं हो सका है। यह योजना न केवल उपयोगी है, बल्कि भूगर्भ जल के स्तर में आ रही गिरावट थामने को बेहद उपयोगी है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि उटंगन नदी पर फतेहाबाद तहसील के रेहावली गांव में बांध बनवाने की योजना के क्रियान्वयन के लिए गंभीर प्रयास करेंगी। सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि सचिव अनिल शर्मा, राजीव सक्सेना, असलम सलीमी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें