उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने यमुनापार में रामबाग से शाहदरा तक कार्य तेज कर दिया है। बैरिकेडिंग करने के साथ पिलर बनाने के लिए खुदाई की जा रही है। दूसरा कॉरिडोर 12 महीने में पूरा हो जाएगा। लोग आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो से सफर कर सकेंगे।