फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राघव चड्ढा को उपनेता पद से क्यों हटाया गया, AAP में अंदरूनी घमासान; राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिया स्पष्ट जवाब

देश में आम आदमी से जुड़े बड़े मुद्दे हैं। लोग गैस के लिए लाइन में खड़े हैं। पश्चिम बंगाल में वोटर्स के साथ घपला हो रहा है। पंजाब में हमारे अधिकारों को छीना जा रहा है और गुजरात में पार्टी पदाधिकारियों का उत्पीड़न हो रहा है। उच्च सदन में पार्टी के उपनेता होने के बाद भी सांसद राघव चड्ढा इन मुद्दों पर नहीं बोल रहे हैं। आप के राज्यसभा सांसद संसद सिंह ये बातें शहीद स्मारक पर मीडिया से बात करते हुए कहीं। उन्होंने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। उन्होंने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से हटाने के सवाल पर कहा कि वह जरूरी मुद्दों पर अपनी बात नहीं रख पा रहे थे। हम लोग केजरीवाल के सिपाही हैं। उन्होंने मोदी के खिलाफ लड़ना सिखाया है। हमारे कई साथी जेल गए, लेकिन मोदी के सामने घुटने नहीं टेके। चड्ढा ने सीईसी के खिलाफ साइन नहीं किए। बहुत से मुद्दों पर वॉकआउट नहीं किया। उन्हें पार्टी और आम आदमी के मुद्दों को उठाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें