फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पहली बारिश में खुली नगर पालिका की पोल... जगह-जगह जलभराव, लोगों को झेलनी पड़ी दिक्कत

अरुन पाराशर Updated Tue, 17 Jun 2025 06:11 PM IST

आगरा के अछनेरा में मंगलवार शाम करीब 4 बजे मौसम ने अचानक करवट बदल ली और बादल बरस पड़े। लगातार हुई बारिश ने नगर पालिका अछनेरा की पोल खोल दी। कस्बे में जगह-जगह बारिश के पानी की वजह से जलभराव हो गया। सभासद शिवा माहौर ने बताया कि 11 जून को हुई बोर्ड बैठक में नालों की सफाई को लेकर शिकायत की गई थी। सभासद गुलशन गर्ग ने बताया कि कस्बे के प्राचीन पथवारी माता मंदिर प्रांगण में जलभराव की शिकायत की गयी थी। लेकिन पालिका की तरफ से कोई समाधान नही किया गया। बारिश की वजह से पूरे मंदिर परिसर में जलभराव हो जाता है। इस गंदे पानी में से होकर श्रद्धालु मजबूरी में पूजा अर्चना करने के लिए जाते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें