आगरा के थाना सदर क्षेत्र की नाॅर्थ रेलवे काॅलोनी के खंडहर में एक युवती बेहोशी की हालत में मिली। युवती के सिर में चोट का निशान है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑटो चालक युवती को यहां फेंक कर गए हैं। युवती के पास बैग मिला है, उसमें युवती का सामान रखा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि होश में आने पर युवती के बयान दर्ज किए जाएंगे। युवती की पहचान इटावा निवासी के रूप में हुई है।