आगरा में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत की ओर से अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से कलेक्ट्रेट रोड स्थित शोबिया इंटर कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें युवाओं ने रक्तदान करने के लिए उत्साह दिखाया। मुस्लिम महापंचायत के अध्यक्ष नदीम नूर ने कहा कि देश के कई युवाओं ने अपना बलिदान देकर देश को आजादी दिलाई। इसी के बलबूते हम गणतंत्र दिवस मना पा रहे हैं। उन शहीदों को नमन करने के लिए रक्तदान किया है। शिविर में इमरान हाशमी, इमरान खान महफूज अली,मुस्ताक कुरेशी, आबिद कुरैशी, यासीन सिद्दीकी, अमन आदि मौजूद रहे।