फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूपी बोर्ड टॉप-10 में छाईं बेटियां, बेटों को पीछे छोड़ रचा नया इतिहास

बेटियां...। सफलता की गारंटी बन गई हैं। पढ़ाई में भी सबसे आगे हैं। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा बेटियां टॉपर तो बनी ही हैं। टॉप-10 में भी बेटों को पछाड़ दिया है। हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के टॉप-10 में सबसे ज्यादा बेटियों ही हैं। हाईस्कूल में टॉप 10 में 94.50 फीसदी अंक पाने वाले 12 मेधावियों को शामिल किया है। इसमें से आठ बालिकाओं ने बाजी मारी है। टॉप-10 में बेटे महज चार ही हैं। ऐसे ही इंटरमीडिएट के टॉप-10 में भी बेटियां ही आगे हैं। इसमें 90 फीसदी अंक पाने वाले 17 मेधावियों ने जगह बनाई है। इसमें 10 बेटियां हैं। जेडी डॉ. मुकेश अग्रवाल का कहना है कि पढ़ाई में बेटियां आगे ही नहीं, बेहतर अंक भी हासिल किए हैं। बेटियों के बढ़ते कदम समाज और देश की तरक्की के लिए शुभ हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें