फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का लक्ष्य तेज, परीक्षा और मूल्यांकन पर जोर

Arun Parashar Updated Mon, 23 Mar 2026 07:03 PM IST

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी ने विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के बाद अब सम सेमेस्टर की परीक्षाएं जल्द कराने की तैयारी तेज कर दी है। विश्वविद्यालय का लक्ष्य इस बार भी प्रदेश में सबसे पहले दीक्षांत समारोह आयोजित करने का है, जिसके चलते परीक्षा से लेकर परिणाम तक की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने की योजना बनाई गई है। बीते वर्ष 21 नवंबर से 22 दिसंबर तक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई गई थीं, जिनमें बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए, एमएससी, एमकॉम के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के छात्र शामिल हुए थे। इन परीक्षाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है और चरणबद्ध तरीके से परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब सम सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर तथा बीकॉम वोकेशनल द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। वहीं परास्नातक स्तर पर एमए, एमएससी, एमकॉम द्वितीय/चतुर्थ (अष्टम/दशम) सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल-मई माह में प्रस्तावित हैं। साथ ही जून के पहले सप्ताह तक परिणाम जारी करने का लक्ष्य है। परिणाम घोषित होते ही मार्कशीट और डिग्री तैयार करने का कार्य भी तेजी से शुरू कर दिया जाएगा, ताकि छात्रों को समय पर सभी प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए जा सकें। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी विश्वविद्यालय ने सबसे पहले दीक्षांत समारोह आयोजित कर प्रदेश में अलग पहचान बनाई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें