अमर उजाला की ओर से एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव आगरा का डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल कैंपस स्थित जुबली सभागार में आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने आजादी के बाद हुए कुछ सबसे बड़े काम भी बताए। उन्होंने कहा कि घर में नल, नल में जल, आयुष्मान कार्ड, गैर-राजपत्रित नौकरियों में इंटरव्यू समाप्त करना सबसे बड़ी उपलब्धि मानता हूं। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि टीटीजेड सिर्फ आगरा के लिए है। एनजीटी ने नुकसान किया है, लेकिन पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगरा के कारोबारी सजग हैं, जो जन प्रतिनिधियों से अर्जी लगाते रहते हैं।