आगरा में जिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे के बाद लेडी लायल से चिकित्सक आए। इसके बाद मेडिको लीगल के लिए एक्सरे और सीटी स्कैन की सेवा शुरू हुई। इससे पहले अधिकांश मरीज लौट चुके थे। अल्ट्रासाउंड की मशीन खराब होने के कारण मरीजों की जांच नहीं हो सकी। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर कई घंटे इंतजार करने के बाद मरीज को लौटना पड़ा। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेंद्र अरोड़ा का कहना है कि अल्ट्रासाउंड की मशीन को ठीक कराया जा रहा है। दोपहर 12 बजे लेडी लॉयल से रेडियोलॉजिस्ट आने के बाद सीटी स्कैन और मेडिको लीगल के एक्सरे करना शुरू कर दिया है।