फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में पलट गई कार, युवक के साथ अंदर फंसी थी मासूम जान...ग्रामीणों ने बचाया जीवन

आगरा के मलपुरा में सोमवार सुबह करीब 7 बजे मलपुरा से रोहता नहर पर तेज गति से आ रही एक कार एक बुजुर्ग व्यक्ति को बचाने के चक्कर में अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई। इसके बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने कर सवार एक बच्ची और युवक को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक एसआर सिटी जखोदा निवासी नवीन कुमार पुत्र वीरी सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने चचेरे भाई की शादी से वापस लौट रहे थे। इसी बीच गांव सिरौली के नजदीक एक बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और खाई में पलट गई। बताया जा रहा है कि कार में चालक के साथ एक बच्ची भी थी, दोनों की जान बाल बाल बच गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें