थाना न्यू आगरा क्षेत्र में दिल्ली हाईवे के लाॅयर्स कालोनी कट पर एक ट्रक अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा गया। इससे ट्रक का एक पहिया क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवे पर सिकंदरा तक वाहनों की कतार लग गई। काफी देर तक कोई पुलिसकर्मी माैके नहीं पहुंचा। जाम के चलते राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।