आगरा। संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक में शुक्रवार को सरदार भगत सिंह स्मारक समिति ने काकोरी के महान शहीदों का बलिदान दिवस मनाया। शहीद रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खां, ठाकुर रोशन सिंह व राजेंद्र लाहिड़ी को श्रद्धांजलि दी। उनके देश के लिए बलिदान पर व्याख्यान हुआ।