आगरा में यमुना उफान पर है। बाढ़ के आसार पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दीं है। सीएमओ डॉ अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि रैपिड रिस्पांस टीम बना दी गई हैं। ब्लॉक स्तर पर सीएचसी प्रभारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। दवाओं की व्यवस्था कराते हुए आशाओं को भी निर्देशित कर दिया है ।