फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जमीन के लिए सामूहिक हत्याकांड करने पर मिली थी माैत की सजा, सुप्रीम कोर्ट से हुआ बरी

2012 में आगरा में अपने भाई, भाभी और उनके चार बच्चों की जघन्य हत्या के मामले में गंभीर सिंह को माैत की सजा सुनाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी अपील पर सुनवाई करते हुए उसे रिहा करने के आदेश दिए। आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव तुरकिया में दो सगे भाई गंभीर और सत्यभान ने जमीन के लिए 2007 में मां की हत्या कर दी थी। तब गंभीर ने कसम खाई थी कि जिस जमीन के लिए उसने मां की हत्या की, भाई ने गड़बड़ी की तो उसे भी नही छोड़ेगा। जमीन के लिए वह कुछ भी कर सकता है। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से बाहर आने के बाद गंभीर ने भाई-भाभी और चार बच्चों को माैत के घाट उतार दिया था। अब केस में गंभीर सिंह के बरी होने के गांव में किस तरह की चर्चा है, इसको लेकर अमर उजाला टीम ने गांव तुरकिया पहुंच लोगों से बातचीत की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें