आगरा रामबाग चौैराहे पर सोमवार की रात को बेकाबू ट्रक चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी तो वह दोनों ट्रक के अगले पहियों के बीच फंस गए। दोनों युवकों ने ट्रक का बंपर पकड़े रखा। चालक ट्रक को करीब 300 मीटर तक घसीटते ले गया। दोनों युवकों ने हिम्मत दिखाई और बंपर को नहीं छोड़ा। वो दोनों चीखते रहे, लेकिन चालक ट्रक रोकने के लिए तैयार नहीं था। लोगों ने जब ये दृश्य देखा तो ट्रक के पीछे दोड़ पड़े।