उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में दो लाख रुपये की इनामी कुश्ती के दौरान दो पहलवानों में मारपीट हो गई। यह देख उनके समर्थक भी मैदान में आ गए और आपस में भिड़ गए। घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले को संभाला। इससे कमेटी ने आखिरी कुश्ती को रद्द कर दिया। मामला खंदौली थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का है।