फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शोषण के खिलाफ शिक्षकों ने किया आरपार की लड़ाई का एलान

आगरा के खेरागढ़ में शैक्षिक संगोष्ठी में बृहस्पतिवार को शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से शोषण के खिलाफ आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया। आरोप लगाए कि वर्तमान समय में शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है। टीईटी परीक्षा के नाम पर शिक्षकों की वर्षों की मेहनत, लगन और अनुभव का अपमान किया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक खेरागढ़ की शैक्षिक संगोष्ठी पथवारी धर्मशाला पर हुई। इसमें पुरानी पेंशन एवं टेट आंदोलन के लिए संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय काउंसलर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ बृजेश दीक्षित ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने मान सम्मान और नौकरी को बचाने के लिए शिक्षकों से संगठन के साथ आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने के लिए आह्वान किया। पुरानी पेंशन, टीईटी आंदोलन के लिए संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया। रंजीत सिंह चाहर को संयोजक एवं लक्ष्मी नारायण अग्रवाल को सह संयोजक नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन सूरज शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ खेरागढ़ ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ धर्मेंद्र कंसाना ने की। इस दाैरान मंडलीय मंत्री ओमवीर डागुर, मीडिया प्रभारी राजेंद्र त्यागी, मुनेंद्र सिंह राठौर, राकेश त्यागी, समुद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, हरेंद्र वर्मा, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, सुनील कटारा, अजीत नरवरिया, प्रमोद राजपूत, धीरेंद्र सिंह, संजीव धाकरे, अनन अग्रवाल, श्रीनिवास परमार, सतीश सिकरवार, मुहम्मद अकरम, दलवीर सिंह, कल्पना छोंकर, प्रभात मंगल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें