आगरा के भगवान टॉकीज चौराहे के पास सिकंदरा की तरफ जा रहे स्कूटर सवार दंपती को मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मथुरा निवासी 38 वर्षीय रुबीना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति बदरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल पति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।