आगरा के खेरागढ़ कस्बा की चौहान गली में रविवार दोपहर को नकाबपोश तीन बदमाशों ने प्लाईवुड व्यापारी गिर्राज किशोर के घर धावा बोला। बरामदे में बैठी बहू दया को तमंचे के बल पर घर के अंदर घसीट ले गए। महिला ने साहस दिखाया। वो तमंचा तानकर खड़े बदमाश से भिड़ गई। उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद एक कमरे में जाकर दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। बदमाश गोली मारने की धमकी देने लगे। मगर, वो खिड़की से शोर मचाती रही। बदमाशों को भागना पड़ा।