फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ताज महोत्सव के दौरान यमुना मैया की महाआरती में पहुंचे विदेशी सैलानी, भजनों पर झूमे

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना मैया की महाआरती का आयोजन किया गया। घंटे और घड़ियाल के साथ आरती की थाल, यमुना तट पर सजा मंच। इस पर बनारस के पुरोहितों ने भव्य महाआरती की। जब-जब आरती की थाल ऊपर उठती, श्रद्धालुओं के सिर भी गर्व की अनुभूति से उठ जाते। इस दौरान विदेशी पर्यटक भी भगवान के जयकारे लगाते नजर आए। मौका था ताज महोत्सव का और स्थान एत्माद्दौला व्यू पॉइंट। यहां पर नगर निगम की ओर से यमुना की महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। काशी और हरिद्वार में गंगा आरती की तर्ज पर यमुना महाआरती के 11 दिवसीय आयोजन में नगर निगम काशी के पुरोहितों से परंपरागत अंदाज में महाआरती करा रहा है। बुधवार शाम को श्लोकों और घंटे-घड़ियालों की गूंज ने माहौल में दिव्यता घोल दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें