फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आंखों के सामने था ताज, फिर भी ओझल… आगरा में कोहरे ने तोड़ा पर्यटकों का सपना

आगरा। ताजनगरी में शनिवार की सुबह कुदरत के एक अलग ही रंग के साथ हुई। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं और नमी के कारण ताजगंज इलाका भीषण कोहरे की आगोश में समा गया। आलम यह रहा कि दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल आंखों के सामने होते हुए भी ओझल नजर आया। सुबह के समय ताज का दीदार करने पहुंचे देशी-विदेशी पर्यटकों को भारी निराशा हाथ लगी, क्योंकि कोहरे की सफेद चादर ने मुख्य गुंबद को पूरी तरह से ढंक लिया था। दूर-दराज से आए पर्यटक इस उम्मीद में घंटों इंतजार करते दिखे कि शायद सूरज की किरणें खिलें और कोहरा छंटे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें