अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम की शृंखला में वाहन रैली 14 अगस्त को निकाली गई। इस रैली में लोग वाहन चलाकर 15 अगस्त की सुबह 10 बजे राष्ट्रगान के सम्मान में रुकने का संदेश दिया गया। वाहन रैली सुबह 8 बजे एकलव्य स्टेडियम से शुरू हुई, जो एमजी रोड होते हुए संजय प्लेस स्थित अशोक कॉसमॉस मॉल पर संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नरेश शर्मा और विशिष्ट अतिथि रिंकेश अग्रवाल रहे, जिन्होंने झंड़ी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। एमजी रोड पर वाहनों का कारवां गुजरा, तो स्वागत में लोग उमड़ पड़े। भारत मां के जयकारे और वंदे मातरम की गूंज सुनाई देती रही।