फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन; निबंधन विभाग के निजीकरण का विरोध

अरुन पाराशर Updated Wed, 28 May 2025 11:54 PM IST

एटा के जलेसर मे निबंधन विभाग के निजीकरण के विरोध में तहसील के अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टांप विक्रेताओं की हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं ने बुधवार को एसडीएम भावना विमल को ज्ञापन सौंपा। पूरे दिन निबंधन कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में अधिवक्ताओं आदि ने लिखा है कि रजिस्ट्री कार्यालय को निजी हाथों में न देकर पूर्व की तरह सरकार के अधीन रखा जाए। निबंधन मित्र के प्रस्ताव को वापस लिया जाए। सभी अधिवक्ता, बैनामा लेखक और स्टांप विक्रेताओं को 20000 रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता दिया जाए। बैनामा लेखन कार्य करने वालों को लैपटॉप उपलब्ध कराया जाए। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामनिवास ने कहा कि मांगें पूरी न होने तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। राजगोपाल सिंह, विष्णु गोपाल दीक्षित, गिर्राज किशोर भारद्वाज, दयाराम यादव, सुभाष बाबू, हरिशंकर शर्मा, रमेशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें