फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दांव-पेच के साथ योग का अभ्यास, युवा पहलवानों को फिटनेस का मिला नया फॉर्मूला

आगरा-ग्वालियर रोड स्थित बाबा व्यायामशाला में मंगलवार को योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में योग गुरु राजीव शर्मा ने युवा पहलवानों को योग और प्राणायाम के महत्व की जानकारी देते हुए नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया। योग गुरु राजीव शर्मा ने बताया कि कुश्ती जैसे कठिन खेल में सफलता के लिए शारीरिक शक्ति के साथ-साथ मजबूत श्वास क्षमता और मानसिक एकाग्रता भी आवश्यक है। उन्होंने पहलवानों को प्राणायाम, छाती खोलने वाले योगासन एवं श्वसन संबंधी अभ्यास कराए तथा बताया कि इनसे फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है, सहनशक्ति मजबूत होती है और मुकाबले के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। अखाड़े के संचालक कुशलपाल चाहर ने कहा कि क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से बड़ी संख्या में युवा पहलवान यहां प्रशिक्षण लेने आते हैं। शिविर के माध्यम से सभी खिलाड़ियों को योग के प्रति जागरूक किया गया, ताकि वे अपने दैनिक अभ्यास में योग को शामिल कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से अधिक सशक्त बन सकें।शिविर में युवा पहलवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।इस अवसर पर उसरा घड़ी के पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें