फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'मेरे हृदय में टूट गई यूपी सरकार की रामराज्य की छवि', एमएलसी चुनाव में जीत के बाद बोले सपा के डाॅ. आकाश अग्रवाल

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक सीट पर सपा प्रत्याशी डाॅ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी को हराया। चुनाव में जीत के बाद डाॅ. आकाश अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान चुनाव में ऐसा लगा ही नहीं कि शिक्षकों का चुनाव लड़ रहे हैं जो शालीनता के लिए जाना जाता है, शुरुआत से ही गुंडई और बूथ कैप्चरिंग होती रही। इसे लोकतंत्र के इतिहास में बदनुमा दाग और लोकतंत्र की हत्या के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की जो छवि थी, वो मेरे हृदय में भगवान राम जैसी थी। मैं हमेशा मानता था कि उत्तर प्रदेश सरकार सुशासन के साथ है, रामराज्य के साथ है, आतंकवादियों की दुश्मन है, भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करती है। लेकिन जैसे-जैस आगरा खंड शिक्षक का चुनाव आया तो प्रबंधक और प्रधानाचार्य को डराना धमकाना शुरू किया। 25-25 पुलिसवाले स्कूलों और घरों पर भेजे गए। उन्होंने कहा कि मेरी तो आत्मा तो उसी समय आहत हो गई थी। आकाश अग्रवाल ने कहा कि 23 अक्तूबर को मतदान के दिन बूथ कैप्चरिंग होने लगी तो मैं अंदर तक हिल गया और जो उत्तर प्रदेश सरकार की रामराज्य की छवि, भगवान राम के आदर्शों पर चलने वाली सरकार की छवि मेरे हृदय में टूट गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें