फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाथ-पैर, सिर में न लगाएं तेल, शरीर-बाल को सूखा रखें

बारिश और उमस से शरीर तेलीय हो रही है। इस पर अगर तेल-चिकनाई लगाते हैं तो इससे धूल-धुएं के अतिसूक्ष्म कण चिपकने से एलर्जी और इन्फेक्शन हो रहा है। ऐसे ही गीले होने पर बालों को तौलिया से लपेटने और कंघी करने से भी बचना चाहिए। बालों पर दबाव पड़ने से ये टूटते हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की त्वचा रोग की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या 15-20 फीसदी बढ़ गई है। ऐसे में चिकित्सक शरीर और बालों को सूखा रखने की सलाह दे रहे हैं। एसएन मेडिकल काॅलेज के त्वचा रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि बालों को धोने से पहले रात में या फिर एक-दो घंटे पहले तेल लगाएं। उमस से पसीना अधिक आने पर बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं, जिससे फंगल इन्फेक्शन हो जाता है। ऐसे ही गीले कपड़े के रगड़ने से लाल दाने उभरने लगते हैं, इससे भी फंगल इन्फेक्शन होता है। बच्चों और कामकाजी लोगाें में ये परेशानी अधिक मिल रही है। इससे बचने के लिए सूखे कपड़े पहनने चाहिए। फोड़ेफुंशी पर तेल न लगाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें